Edited By Ramanjot, Updated: 03 Aug, 2026 02:21 PM

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई सीट पर कराया गया था।
Bankipur By Election Result LIVE: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। मतगणना के दसवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 9581 वोटों से आगे चल रहे हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 31 दौर की मतगणना में से 17 दौर पूरे हो चुके हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को 33538 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 23957 मत प्राप्त हुए हैं। प्रशांत किशोर 9581 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 8272 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं।
नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी सीट
बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई सीट पर कराया गया था। नितिन नवीन ने नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव में लगातार पांचवीं बार यह सीट जीती थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था। 30 जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले विधानसभा चुनाव के 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में सात प्रतिशत कम रहा।
चुनावी मैदान में कुल 26 उम्मीदवार
इस बार चुनाव मैदान में कुल 26 उम्मीदवार हैं। राजद ने उपचुनाव में एक बार फिर रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर इस सीट से अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा ने इस सीट पर युवा मोर्चा के अपेक्षाकृत कम चर्चित नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने 1995 में इस विधानसभा क्षेत्र का नाम पटना पश्चिम रहने के समय से लेकर अब तक इस सीट पर कभी हार का सामना नहीं किया है। भा