'बांकीपुर में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी BJP', संजय सरावगी का दावा- जनता ने विकास पर लगाया मुहर

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2026 10:37 AM

bjp will register a record victory in bankipur  sanjay sarawagi

​​​​​​​सरावगी ने चुनाव अभियान में जुटे सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और राजग के सहयोगी दलों के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ घर-घर पहुंचकर जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों और विकास के...

Bankipur by-election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया है। 

सरावगी ने कहा कि मतदान के दौरान मिले रुझानों, स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक से स्पष्ट है कि बांकीपुर की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि बांकीपुर हमेशा से विकास और राष्ट्रहित की राजनीति का समर्थन करने वाली विधानसभा रही है। इस बार भी मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार की राजग सरकार के विकास कार्यों पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति व्यापक उत्साह देखने को मिला और मतदाताओं ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया। 

सरावगी ने चुनाव अभियान में जुटे सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और राजग के सहयोगी दलों के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ घर-घर पहुंचकर जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों और विकास के संकल्प को पहुंचाया। यही मेहनत भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आधार बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मतगणना के दिन भाजपा उम्मीदवार रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे और बांकीपुर की जनता एक बार फिर कमल खिलाकर विकास की राजनीति को मजबूत करेगी। सरावगी ने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पहले की तरह पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी तथा बांकीपुर के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!