CM नीतीश ने टोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेताओं कृष्णा और सुहास को दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Sep, 2021 11:12 AM

nitish congratulates tokyo paralympic medal winners krishna and suhas

नीतीश कुमार ने रविवार को बैडमिंटन के पुरुष एकल एस. एच.-6 इवेंट के स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंडल प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले कृष्णा नागर और रजत पदक विजेता सुहास एल. यथिराज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नीतीश कुमार ने रविवार को बैडमिंटन के पुरुष एकल एस. एच.-6 इवेंट के स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देश आज गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी उनकी कामना है।

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन के पुरुष एकल एस.एल -4 इवेंट में रजत पदक जीतने वाले सुहास एल. यथिराज को बधाई देत हुए कहा कि उनके रजत पदक जीतने पर पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी उनकी कामना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!