बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इस पर नीतीश कुमार काम कर रहे हैं और इसे पूरा करेंगे: मंत्री जमा खान

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Jul, 2024 01:10 PM

nitish kumar is working on getting special state status for bihar

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी जिस काम को पूरा करने का ठान लेते हैं, उसे पूरा जरूर करते हैं। नीतीश कुमार ने अपने लिए कुछ काम नहीं किया है,...

पटनाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी जिस काम को पूरा करने का ठान लेते हैं, उसे पूरा जरूर करते हैं। नीतीश कुमार ने अपने लिए कुछ काम नहीं किया है, बिहार और जनता के लिए काम किया है। नीतीश कुमार ने बिहार में जनगणना को लेकर सोच रखा था, जिसे पूरा कराया। अब नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इस पर काम कर रहे हैं और इसे पूरा करेंगे।

"लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास और बढ़ेगा"
मंत्री जमा खान ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में भी इस विषय पर चर्चा हुई है और आगे इस पर काम होगा। नीतीश कुमार बराबर चर्चा करते हैं विशेष राज्य की दर्जा का। देश में तीन नए कानून आज से लागू किए जाने को लेकर जमा खान ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने कानून का राज स्थापित कर रखा है। तीन नए कानून जो लागू आज से होंगे, उससे और कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जो तीन नए कानून लागू किए गए हैं उसका पालन  किया जाए। लोगों को समय पर न्याय मिले इस कानून से यह बहुत अच्छी बात है। लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास और बढ़ेगा।

"बिहार के साथ अब देश भी चला रहे नीतीश कुमार"
वहीं, तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि तेजस्वी पहले अपने परिवार से सवाल करें। जो लालू यादव के समय में सरकार चलती थी, तेजस्वी अगर उन बातों को नहीं जानते हैं और जानेंगे तो उन्हें शर्मिंदगी होगी। उन्होंने कहा कि समाज 2005 से पहले डरा हुआ और सहमा हुआ रहता था। तेजस्वी पहले अपने पिता से सवाल करें 2005 से पहले कैसी सरकार चलाया था लालू यादव ने। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से तेजस्वी प्रसाद यादव सीख लें कि कैसे कानून से बिहार को चलाया है। बिहार की जनता नीतीश कुमार पर भरोसा करती है इसलिए नीतीश कुमार पर विश्वास कर उन्हें वोट देती है। बिहार की जनता ने ही नीतीश कुमार को वोट दिया है, इसलिए वह बिहार के साथ अब वह देश भी चला रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!