सुपौल में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, 2 अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Oct, 2021 03:26 PM

one person died in a dispute between two parties in supaul

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि महुआ गांव निवासी इंदल यादव, शिव कुमार यादव एवं राम बालक यादव शनिवार की देर रात कुनौली से अपने घर महुआ गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेलाश्रृंगार गांव स्थित चौक पर एक पक्ष के लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। देखते ही...

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा गोलीबारी की गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। 

दोनों पक्षों ने की फायरिंग 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि महुआ गांव निवासी इंदल यादव, शिव कुमार यादव एवं राम बालक यादव शनिवार की देर रात कुनौली से अपने घर महुआ गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेलाश्रृंगार गांव स्थित चौक पर एक पक्ष के लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई। 

मामले में 2 लोग गिरफ्तार 
सूत्रों ने बताया कि गोली लगने से शिव कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को निर्मली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया। इस सिलसिले में दो लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!