रिश्तों की मर्यादा तार-तार! 7 साल की चचेरी बहन के साथ किशोर ने की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 08 Apr, 2026 03:40 PM

patna maner minor girl rape

बिहार पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहाँ एक 13 वर्षीय किशोर ने अपनी सात साल की बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वारदात के...

Bihar Crime Updates : बिहार पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहाँ एक 13 वर्षीय किशोर ने अपनी सात साल की बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज मामला मंगलवार का है, जब मासूम बच्ची के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। बच्ची की माँ किसी काम के सिलसिले घर से बाहर गई हुई थी। घर में मासूम बच्ची को बिल्कुल अकेला पाकर आरोपी किशोर ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ दरिंदगी की तमाम हदें पार कर दीं। इस घिनौनी करतूत के बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ गई, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जब माँ घर लौटी तो बच्ची की हालत देख पैरों तले जमीन खिसक गई। 

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। साक्ष्य संकलन हेतु एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया तथा पीड़िता को शीघ्र चिकित्सा परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया। त्वरित पुलिस कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!