बाढ़ और वर्षा से प्रभावित लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं होंगे वंचित : उप मुख्यमंत्री रेणु देवी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 11 Sep, 2021 06:14 PM

people affected by floods will not be deprived benefits of government schemes

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता रेणु देवी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘सहयोग कार्यक्रम'' के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 14 सितंबर एवं 15 सितंबर को सभी मंत्री अपने प्रभार वाले क्षेत्र में जायेंगे। कोई भी बाढ़ एवं वर्षा...

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने आज कहा कि राज्य में बाढ़ और वर्षा से प्रभावित लोग सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता रेणु देवी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘सहयोग कार्यक्रम' के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 14 सितंबर एवं 15 सितंबर को सभी मंत्री अपने प्रभार वाले क्षेत्र में जायेंगे। कोई भी बाढ़ एवं वर्षा के कारण प्रभावित व्यक्ति सरकार के योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होंगे। पूरी रिपोर्ट आने के बाद केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी। केन्द्र सरकार का सहयोग मिल रहा है।

आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि राज्य में आपदा कई चरणों में आई। बाढ़ एवं बारिश के कारण फसलों का काफी नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े सभी विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य में मुस्तैदी से काम किया है। उन्होंने कहा कि 518 करोड़ रुपये राहत के तौर पर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत कार्य में लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!