CM नीतीश की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सभी दल के लोग, बिहार की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2022 10:31 AM

people of all parties who attended cm nitish s iftar party

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्ष इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार इफ्तार का आयोजन किया गया है। इसमें सभी दल और मजहब के लोग आए, यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। प्रेम के साथ सब लोगों को मिल कर काम करना है, यह उपदेश मिला।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें सभी दल और मजहब के लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री आवास के नेक संवाद में आयोजित इफ्तार पार्टी में जदयू, भाजपा, राजद और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर अमन-चैन, खुशहाली और बिहार की तरक्की और स्वावलंबी बनाने की दुआ मांगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्ष इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार इफ्तार का आयोजन किया गया है। इसमें सभी दल और मजहब के लोग आए, यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। प्रेम के साथ सब लोगों को मिल कर काम करना है, यह उपदेश मिला।

इफ्तार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस के शकील अहमद खान, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सुमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सुमन, सांसद रामकृपाल यादव, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर समेत अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!