पुलिस ने होटल में की छापेमारी, 51 साल के जीजा को 21 वर्षीय साली के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Edited By Nitika, Updated: 06 Sep, 2021 11:33 AM

police raided the hotel

बिहार के आरा जिले से जीजा-साली के रिश्ते को तार-तार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर 51 साल के जीजा के साथ 21 साल की साली को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इतना ही नहीं 4 और जोड़ों ने अपना रिश्ता बताकर पुलिस को चौका दिया।

 

आराः बिहार के आरा जिले से जीजा-साली के रिश्ते को तार-तार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर 51 साल के जीजा के साथ 21 साल की साली को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इतना ही नहीं 4 और जोड़ों ने अपना रिश्ता बताकर पुलिस को चौका दिया। वहीं पुलिस ने 5 जोड़ों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर जगदीशपुर नयका टोला मोड़ के समीप स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 5 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इनमें एक 51 साल का जीजा और 21 साल की साली भी है। तलाशी के दौरान वहां कई आपत्तिजनक सामान भी मिला। वहीं होटल के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि शुरुआती पूछताछ में सभी प्रेमी-युगल बता रहे थे। होटल में पति-पत्नी बनकर रूम दिया गया था। पुलिस पहचान पत्र की भी छानबीन कर रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि होटल में एक कमरा का 800 रुपए वसूला जाता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!