कांग्रेस के अंतर्कलह पर BJP का तंज- पार्टी को भंग करने के गांधीजी के सपने को साकार कर रहे राहुल व प्रियंका

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Oct, 2021 01:49 PM

rahul priyanka fulfilling gandhiji s dream of dissolving congress sanjay

डॉ. संजय जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि वंशवाद का घुन कैसे किसी राजनीतिक दल को खोखला करता है, कांग्रेस की स्थिति उसका साक्षात उदाहारण है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का दशकों तक पूरे देश पर एकछत्र राज रहा हो, आज उसे यदि अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना...

पटनाः बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कांग्रेस के अंतर्कलह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पूरा कर रही हैं।

डॉ. संजय जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि वंशवाद का घुन कैसे किसी राजनीतिक दल को खोखला करता है, कांग्रेस की स्थिति उसका साक्षात उदाहारण है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का दशकों तक पूरे देश पर एकछत्र राज रहा हो, आज उसे यदि अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तो इसके लिए गांधी परिवार के अलावा कोई और जिम्मेवार नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के इसी भविष्य को भांपते हुए महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देने की बात कही थी, जिसे इसी परिवार की सत्तालोलुपता के कारण पूरा नहीं किया गया। लेकिन, आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के राजनीतिक निर्णयों और काम करने की शैली से ऐसा प्रतीत होता है कि इन्होंने महात्मा गांधी के उसी ‘कांग्रेस मुक्त भारत' के सपने को पूरा करने का संकल्प ले लिया है। ऐसा लगता है कि जब तक यह कांग्रेस को तोड़ेंगे नहीं तब तक इसे छोड़ेंगे नहीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!