Rajgir Malmas Mela: प्रथम शाही स्नान के मौके पर ब्रह्मकुंड में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2023 10:25 AM

rajgir lakhs of devotees took a dip of faith in brahmakund

Rajgir Malmas Mela: इस अवसर पर शुक्रवार रात्रि से ही राजगीर कुंड परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आगमन जारी है। राजगीर के ब्रह्मकुंड, सरस्वती कुंड, सूर्य कुंड सहित विभिन्न कुंड में दो लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।...

राजगीर: बिहार में राजकीय राजगीर मलमास मेला में पुरुषोत्तम एकादशी के प्रथम शाही स्नान के मौके पर शनिवार को विभिन्न अखाड़ा के साधु-संतों और महंतो ने ब्रह्मकुंड में डुबकी लगाई।

PunjabKesari

इस अवसर पर शुक्रवार रात्रि से ही राजगीर कुंड परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आगमन जारी है। राजगीर के ब्रह्मकुंड, सरस्वती कुंड, सूर्य कुंड सहित विभिन्न कुंड में दो लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। पुरुषोत्तम एकादशी को स्नान करना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

PunjabKesari

इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने शाही स्नान को लेकर राजगीर कुंड परिसर का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। शाही स्नान के दौरान ब्रह्मकुंड में स्नान करना काफी पावन माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!