संगठन महामंत्री के चरणों में झुके BJP के राज्यसभा उम्मीदवार शंभू पटेल, बोले- वीडियो-फोटो मत बनाइए

Edited By Nitika, Updated: 31 May, 2022 06:13 PM

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 10 जून को होने जा रहे चुनाव में एनडीए के घटक भाजपा की ओर से निर्वाचित उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल ने आज नामांकन दाखिल किया है।

 

पटनाः बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 10 जून को होने जा रहे चुनाव में एनडीए के घटक भाजपा की ओर से निर्वाचित उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल ने आज नामांकन दाखिल किया है। इसी बीच शंभू पटेल का भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के चरणों में झुकने का एक वीडियो सामने आया है। इतना ही नहीं वीडियो में वह कहते हुए भी सुने जा सकते हैं कि वीडियो या फोटो मत बनाइए।

शंभू शरण पटेल शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के छठीआरा गांव के रहने वाले हैं। ये अति पिछड़ा समाज के धानुक समुदाय से आते हैं। पार्टी में फिलहाल शंभू शरण पटेल बिहार भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। प्रदेश सचिव के पहले वे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं। वहीं पटेल भाजपा में आने से पहले जदयू में थे और कॉन्ट्रैक्टर का काम करते थे।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश चंद्र दुबे तथा शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा को 2 सीटें मिली है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!