इस वरिष्ठ नेता ने संभाली BJP किसान मोर्चा की कमान, पूजा-पाठ के साथ ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jun, 2026 06:19 PM

ram sumiran singh has assumed charge as state president of the bjp kisan morcha

पदभार ग्रहण करने के बाद राम सुमिरन सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेता राम सुमिरन सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया। सिंह ने अपने कक्ष में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

पदभार ग्रहण करने के बाद राम सुमिरन सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और भाजपा हमेशा किसानों के कल्याण, उनकी आय वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

किसान मोर्चा का लक्ष्य इन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना तथा किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना होगा। सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने राम सुमिरन सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा । 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!