Edited By Ramanjot, Updated: 24 Dec, 2022 02:32 PM

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रूपए देने की घोषणा की है। इस हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, उनके समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया हैं।...
पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना इलाके में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रूपए देने की घोषणा की है। इस हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, उनके समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।