Tejashwi Yadav Birthday: 32 साल के हुए RJD नेता तेजस्वी यादव, दिल्ली में सादे तरीके से मनाएंगे जन्मदिन

Edited By Nitika, Updated: 09 Nov, 2021 12:44 PM

rjd leader tejashwi yadav birthday today

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। वह 32 साल के हो गए हैं। तेजस्वी के चाहने वाले उन्हें सुबह से ही बधाइयां दे रहे हैं।

 

 

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। वह 32 साल के हो गए हैं। तेजस्वी के चाहने वाले उन्हें सुबह से ही बधाइयां दे रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ आज दिल्ली में सादे तरीके से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगे।
PunjabKesari
दरअसल, विधानसभा उपचुनाव के बाद लालू यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसी के चलते पिता और मां राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी दिल्ली वापस चले गए थे। छठ पूजा होने के कारण आज राजद के नेता और कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर तेजस्वी यादव का जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। एक तरफ जहां पटना में राजद कार्यालय के बाहर तेजस्वी के जन्मदिन पर बड़ा पोस्टर लगाया गया है, वहीं दूसरी तरफ राजधानी की अन्य सड़कों पर भी राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है।
PunjabKesari
बता दें कि राजद नेता जन्म 9 नवंबर 1989 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था। उन्होंने बेहद कम समय में न केवल बिहार की राजनीति में अपनी अलग जगह बनाई है बल्कि देश की राजनीति में भी उन्हें भविष्य के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!