Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Aug, 2025 06:04 PM
Bhabua vidhan sabha: भभुआ विधानसभा सीट कैमूर जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1957 से 1967 तक लगातार भभुआ सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा। 1957 में इस सीट पर दो विधायक चुने गए। दुलार चंद राम...
Bhabua vidhan sabha: भभुआ विधानसभा सीट कैमूर जिले में स्थित है.......यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1957 से 1967 तक लगातार भभुआ सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा। 1957 में इस सीट पर दो विधायक चुने गए। दुलार चंद राम और अली वारिस खान.....1962 में श्याम नारायण पांडेय भभुआ के विधायक बने थे तो 1967 में एस.एन. पांडेय को यहां से जीत मिली थी। 1969 में इस सीट पर भारतीय जन संघ के चंद्रमौली मिश्रा को कामयाबी मिली थी। 1972 में एक बार फिर से कांग्रेस ने वापसी की और श्याम नारायण पांडेय फिर से विधायक चुने गए। 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट शिव परीक्षा सिंह भभुआ के विधायक बने थे। 1980 में एक बार फिर से श्याम नारायण पांडेय विधायक चुने गए लेकिन इस बार वे कांग्रेस इंदिरा की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1985 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट राम लाल सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1990 में कांग्रेस ने फिर से वापसी की और प्रमोद सिंह भभुआ में चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

1995 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राम लाल सिंह दोबारा चुनाव जीते थे। 2000 में आरजेडी के प्रमोद सिंह ने भभुआ में जीत हासिल की थी। 2005 के फरवरी में भी आरजेडी के प्रमोद कुमार सिंह चुनाव जीते थे, लेकिन 2005 के अक्टूबर में यहां से बीएसपी के रामचंद्र सिंह यादव विधायक चुने गए थे। 2010 में इस सीट पर पहली बार लोजपा को जीत मिली थी और प्रमोद कुमार सिंह फिर से विधानसभा पहुंच गए थे। 2015 में बीजेपी कैंडिडेट आनंद भूषण पांडेय चुनाव जीते थे, लेकिन उनके निधन के बाद बीजेपी की तरफ से उनकी पत्नी रिंकी रानी पांडेय विधायक चुनी गईं थी। वहीं 2020 में यहां से आरजेडी की टिकट पर भरत बिंद ने विरोधियों को मात दे दिया था।
Bihar Assembly Seats Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में भभुआ विधानसभा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट भरत बिंद ने जीत हासिल की थी। भरत बिंद को 57 हजार पांच सौ 61 वोट मिला था, जबकि बीजेपी उम्मीदवार रिंकी रानी पांडेय को 47 हजार पांच सौ 16 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से भरत बिंद ने रिंकी रानी पांडेय को 10 हजार 45 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं बीरेंद्र कुमार सिंह 37 हजार 14 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Bihar Assembly Seats Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट पर बीजेपी कैंडिडेट आनंद भूषण पांडेय ने जीत हासिल की थी। आनंद भूषण पांडेय ने जेडीयू उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह को 7 हजार सात सौ 44 वोटों के मार्जिन से हराया था। आनंद भूषण पांडेय को कुल 50 हजार सात सौ 68 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रमोद कुमार सिंह को कुल 43 हजार 24 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट भरत बिंद को कुल 29 हजार नौ सौ 83 वोट मिले थे।

Bihar Assembly Seats Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट पर लोजपा कैंडिडेट प्रमोद कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। प्रमोद कुमार सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आनंद भूषण पांडेय को महज चार सौ 47 वोटों के अंतर से हराया था। प्रमोद कुमार सिंह को कुल 31 हजार दो सौ 46 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आनंद भूषण पांडेय को कुल 30 हजार सात सौ 99 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी की विजया लक्ष्मी देवी को कुल 12 हजार एक सौ 33 वोट मिले थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में भभुआ विधानसभा सीट पर महागठबंधन ने बीजेपी पर 48 सौ 33 वोट से लीड लिया था। भभुआ विधानसभा सीट पर यादव,पासवान,रविदास, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। वैसे 2020 के चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बड़े वोट बैंक में सेंध लगाकर बीजेपी को हराने में निर्णायक भूमिका अदा की थी, लेकिन इस बार कुशवाहा अगर अपना आधार वोट बैंक बीजेपी को ट्रांसफर करने में सफल रहे तो भभुआ की सीट तेजस्वी यादव के हाथ से निकल भी सकती है।