Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2022 02:18 PM

‘‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस सप्ताह (13-15 अगस्त) के अवसर पर सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील भारत सरकार द्वारा की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के दौरान 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाए। इसी को...
पटनाः आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा' अभियान को आगे बढ़ाते हुए बिहार सर्किल के डाकघरों ने झंडा की बिक्री शुरू कर दी है।
20 करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा
‘‘हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस सप्ताह (13-15 अगस्त) के अवसर पर सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील भारत सरकार द्वारा की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के दौरान 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस सप्ताह (13-15 अगस्त) के अवसर पर डाकघरों में क्रिएटिव एवं लोगो को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही, तिरंगा की बिक्री की जा रही है। तिरंगा की बिक्री डाकघर से एवं ई-पोस्टऑफिस पोर्टल के माध्यम से शुरू हो चुकी है।
अभी तक हुई 5200 झंडे की बिक्री
बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल किशन कुमार शर्मा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिहार परिमंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत बिहार परिमंडल के 33 प्रधान डाकघरों, 1042 उप डाकघरों एवं 8227 शाखा डाकघरों में 01 अगस्त 2022 से तिरंगा की बिक्री के साथ शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 5200 झंडे की बिक्री हो चुकी है।
ऐसे करें ऑनलाइन ऑर्डर
शर्मा ने बताया कि बिहार डाक परिमंडल हर घर तिरंगा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस अभियान के तहत सभी प्रधान डाकघर, उप डाकघर एवं शाखा डाकघरों में तिरंगा उपलब्ध है। सभी डाकघरों में सेल्फी प्वाइंट राष्ट्रध्वज के साथ उपलब्ध है। ऑनलाइन ऑर्डर के लिए ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल के होम पेज पर बने तिरंगा के चित्र (आइकॉन) पर क्लिक करने के बाद इंडिया पोस्ट के वेबसाइट का लिंक खुलेगा। ऑनलाइन तिरंगा खरीदने के लिए सबसे पहले यूजर्स को अपना नाम, पता और तिरंगे की संख्या भरनी होगी, जिसके बाद पेमेंट मोड में जाकर मात्र 25 रुपए भुगतान कर 20'' 3 30'' आकार का तिरंगा खरीदा जा सकता है।