Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2023 02:45 PM

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर एक हफ्ते के अंदर कैलेंडर जारी करेंगे। इस कैलेंडर के माध्यम से बताएंगे कि कब-कब नीतीश कुमार ने पार्टी बदली है। उनको जानता ही कौन है। मेरे पिताजी ने 62 का युद्ध लड़ा है। तब शायद नीतीश कुमार का जन्म हुआ होगा।...
पटना (अभिषेक कुमार सिंह): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर हमला बोला, जिस पर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा सीएम नीतीश को करारा जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को जानता कौन है। जब मेरे पिताजी ने युद्ध लड़ा था, तब शायद नीतीश कुमार का जन्म हुआ होगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर एक हफ्ते के अंदर कैलेंडर जारी करेंगे। इस कैलेंडर के माध्यम से बताएंगे कि कब-कब नीतीश कुमार ने पार्टी बदली है। उनको जानता ही कौन है। मेरे पिताजी ने 62 का युद्ध लड़ा है। तब शायद नीतीश कुमार का जन्म हुआ होगा। विपक्षी एकता को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार केवल चाय पीने जाते हैं। पहले ये लोग बताएं कि दूल्हा कौन होगा तब विपक्षी एकता की बात होगी।
बता दें कि नीतीश कुमार ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सम्राट चौधरी किस-किस दल से कहां-कहां गया है। राजद जेडीयू के बाद बीजेपी में गया है। उसके पिता जी को कौन लाया था सभी जानते हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि आजकल इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है। हम विरोधी दल को एकजुट करने में लगे हुए हैं। मेरी कोई पद की लालसा नहीं है। मेरा कोई निजी लालसा नहीं है।