सम्राट चौधरी की मां पार्वती देवी का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक; तारापुर से रह चुकी हैं विधायक

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Sep, 2022 05:19 PM

samrat chaudhary s mother parvati devi passed away

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक पार्वती देवी को शनिवार की देर रात सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोक व्यक्त करते हुए कहा कि...

पटनाः तारापुर की पूर्व विधायक एवं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी की मां पार्वती देवी का शनिवार रात को निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में मुंगेर के तारापुर प्रखंड स्थित लखनपुर गांव में आखिरी सांस ली। उन्होंने निधन के बाद परिवार और सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक पार्वती देवी को शनिवार की देर रात सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्वती देवी बहुत ही नेक दिल और सरल हृदय की महिला थीं। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूची थी। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

बता दें कि पार्वती देवी, विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की धर्मपत्नी थीं। उनके बड़े बेटे रोहित चौधरी जदयू नेता हैं तो मंझले बेटे सम्राट चौधरी पूर्व मंत्री एवं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। तारापुर से पांच बार विधायक और खगड़िया से एक बार सांसद चुनी गई थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!