कोलकाता रेप-मर्डर केस: संजय जायसवाल बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस की भूमिका संदिग्ध

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Aug, 2024 10:47 AM

sanjay jaiswal called the kolkata rape murder incident unfortunate

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म-हत्याकांड मामले के बाद देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस बीच भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। संजय जायसवाल ने...

दिल्ली/पटनाः  कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म-हत्याकांड मामले के बाद देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस बीच भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।

'पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस की भूमिका संदिग्ध'
संजय जायसवाल ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामला बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सीबीआई ने अदालत को सूचित किया है कि अपराध स्थल को बदल दिया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में अलग से संज्ञान लेना चाहिए।

क्या था मामला?
बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त की रात को 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में बरामद किया गया था। शव पर चोट के निशान और खून बहने के प्रमाण मिले थे। जांच के दौरान यह पता चला कि डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, हालांकि यह संभावना जताई जा रही है कि इस अपराध में कई लोग शामिल हो सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!