आधी रात को मची चीख-पुकार, घर में सो रही बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2026 03:54 PM

saran criminals beat a woman to death

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या दी है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शीतलपुर गांव निवासी रामजन्म पंडित की पत्नी रुक्मिणी देवी (80) गुरुवार की रात अपने पुराने मकान में सो रही थी। 

इसी दौरान कुछ अपराधी लूटपाट के उद्देश्य से घर में प्रवेश कर गए। घर में शोरगुल सुनकर रुक्मिणी देवी जग गई। इसके बाद अपराधियों ने उसकी हत्या पीट-पीटकर दी। शोरगुल सुनकर जब परिजन जगे तो उन्होंने रुक्मिणी देवी को मृत पाया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मृतका के पड़ोस के एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!