Edited By Harman, Updated: 14 Jun, 2025 12:15 PM

बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुये विवाद में चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही दोनों पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सारण: बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुये विवाद में चार लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारीपट की। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिये नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, बनियापुर में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलने पर सारण के जिला पदाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त की। शुक्रवार की देर रात को ही बनियापुर थाना प्रभारी एवं एकमा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही दोनों पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।