गैस सिलेंडर से लगी आग में 6 लोग झुलसे, रसोई गैस रिसाव बना हादसे की वजह

Edited By Ramkesh, Updated: 26 Apr, 2026 01:14 PM

six people were burned in a gas cylinder fire a kitchen gas leak caused the acc

बिहार में जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से घर में आग लग गयी, जिससे छह लोग झुलसे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी धरमपुर गांव में सुबोध कुमार के घर शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान रसोई...

पटना: बिहार में जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से घर में आग लग गयी, जिससे छह लोग झुलसे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी धरमपुर गांव में सुबोध कुमार के घर शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई।

इस घटना में एक बच्चा और पांच महिलाएं झुलस गयी। सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। झुलसे सभी लोगों को सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!