विधानसभा अध्यक्ष ने गया के संग्रहालय परिसर में युवा बाल संसद का किया उद्घाटन

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2022 06:01 PM

speaker of assembly inaugurated youth children s parliament in gaya

इतना ही नहीं विपक्ष द्वारा हमलावर होते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक ना मिलने पर सरकार को घेरा गया। स्कूली बच्चों की इस तरह की प्रस्तुति देखकर विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी आगत अतिथि काफी प्रभावित हुए। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बच्चों की इस...

गयाः बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज गया शहर के संग्रहालय परिसर में बाल युवा संसद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा बेहतरीन तरीके से संसद की कार्रवाई की प्रस्तुति की गई। पक्ष और विपक्ष द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में कई सवाल-जवाब किए गए। साथ ही सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए जिस तरह से संसद में सवाल-जवाब किए जाते हैं, उसकी भी प्रस्तुति की गई।

इतना ही नहीं विपक्ष द्वारा हमलावर होते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक ना मिलने पर सरकार को घेरा गया। स्कूली बच्चों की इस तरह की प्रस्तुति देखकर विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी आगत अतिथि काफी प्रभावित हुए। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बच्चों की इस प्रस्तुति के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि एक पल के लिए ऐसा लगा कि जिस तरह से हमलोग संसदीय कार्यवाही में भाग लेते हैं, बिल्कुल उसी तरह बच्चों ने इसकी प्रस्तुति की है। संसदीय कार्य प्रणाली को प्रत्येक भारतीय को जानना चाहिए। यही वजह है कि इस तरह की प्रस्तुति का कार्यक्रम किया जा रहा है। यह राज्य के अन्य जिलों में भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार के विकास के प्रति कटिबद्ध है। अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए हम लोग सतत प्रयास कर रहे हैं। साथ ही महापुरुषों की गाथा को भी आज की युवा पीढ़ी जाने, इसके लिए भी लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार, राजद विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधायक विनय यादव, जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना देवी, उपाध्याय शीतल यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अहले सुबह प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में विशेष रूप से पूजा अर्चना की। स्थानीय पंडा मुन्नालाल गुर्दा के द्वारा उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में भी पूजा अर्चना किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!