पटना में बोले लालू यादव- आज किसानों की जीत हुई है...नरेंद्र मोदी की हार, अहंकार की हार

Edited By Nitika, Updated: 24 Nov, 2021 04:40 PM

statement of lalu yadav

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज किसानों की जीत हुई है और नरेंद्र मोदी की हार हुई है, अहंकार की हार हुई है।

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज किसानों की जीत हुई है और नरेंद्र मोदी की हार हुई है, अहंकार की हार हुई है।

पटना में एक समारोह में बोलते हुए लालू यादव ने कहा कि जब तक समर्थन मूल्य किसानों के मानक अनुसार निर्धारित नहीं होगा तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। हमें लड़ना है। इस लड़ाई को लड़ते रहना है। वहीं इससे पहले राजद सुप्रीमो पटना में खुली जीप चलाते हुए नज़र आए। लालू जीप को अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के आसपास की सड़कों पर चलाते दिखे। गुर्दे, हृदय सहित अन्‍य बीमारियों से जूझ रहे 73 वर्षीय अपने नेता के इस अंदाज़ को देखकर उनके समर्थक भी काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने इस दौरान “लालू यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए।

वहीं राजद सुप्रीमो लालू ने अपना गाड़ी चलाते हुए वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया। इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो है। आपके जीवaन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!