बिहार में कोरोना टीका की दूसरी खुराक लेने वालों को मिलेगा पुरस्कारः मंगल पांडेय

Edited By Nitika, Updated: 25 Nov, 2021 06:06 PM

statement of mangal pandey

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में कोरोना टीका की दूसरी खुराक लेने को लक्की ड्रॉ के माध्यम से बंपर पुरस्कार दिये जाएंगे।

 

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में कोरोना टीका की दूसरी खुराक लेने को लक्की ड्रॉ के माध्यम से बंपर पुरस्कार दिये जाएंगे।

मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में कोविड-19 टीका की दूसरी खुराक लेने वाले को लक्की ड्रॉ के माध्यम से टीवी, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर, कूकिंग गैस, सिलिंग फैन, कम्बल जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की द्वितीय खुराक में वृद्धि लाने के उद्देश्य से दूसरी डोज के लिए निर्धारित तिथि के सात दिन के भीतर लाभार्थियों द्वारा टीकाकरण करवाने पर ही उन्हें ड्रॉ (लॉटरी) के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि लक्की ड्रॉ की अवधि 27 नवम्बर से 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। पुरस्कार योजना के तहत हर प्रखंड में एक विजेता को बंपर पुरस्कार एवं 10 विजेता को प्रति सप्ताह सांत्वना पुरस्कार अगले 5 सप्ताह (31 दिसंबर) तक दिया जाएगा। इसके तहत प्रखंड स्तर पर 2670 लोगों को बम्पर पुरस्कार, 26700 लोगों को सांत्वना पुरस्कार जबकि मासिक ग्रैंड प्राईज जिला स्तर पर 114 लोगों को दिए जाएंगे।

मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और टीका की दूसरी खुराक लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अनूठी पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को हर हाल में दोनों डोज लेना है। एक डोज से संक्रमण से सुरक्षा नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!