बिहार में पांच वर्ष में निर्माण कार्यों पर खर्च हुए 1.54 लाख करोड़ः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2020 10:42 AM

statement of sushil modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पांच साल में राज्य सरकार ने अपने बजट से पुल-पुलिया, सड़क, भवन, ऊर्जा एवं सिंचाई संरचनाओं के निर्माण पर 154594 करोड़ रुपए पूंजीगत परिव्यय किया है।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पांच साल में राज्य सरकार ने अपने बजट से पुल-पुलिया, सड़क, भवन, ऊर्जा एवं सिंचाई संरचनाओं के निर्माण पर 154594 करोड़ रुपए पूंजीगत परिव्यय किया है।

सुशील मोदी ने शनिवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2016-17 से लेकर वर्ष 2020-21 को भी अगर इसमें शामिल कर लिया जाए तो इन पांच वर्षों में राज्य सरकार ने अपने बजट से पुल-पुलिया, सड़क, भवन, ऊर्जा एवं सिंचाई संरचनाओं के निर्माण पर 154594 करोड़ रुपए पूंजीगत परिव्यय किया है। केवल भवन निर्माण विभाग के द्वारा ही पिछले पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21तक) भवनों के निर्माण पर 15293 करोड़ रुपए खर्च किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 2003 में बंद किए जाने वाले 23 निगमों की सूची में बिहार राज्य पुलिस भवन निर्माण निगम भी शामिल था। लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने 2007 में बिहार राज्य पुलिस भवन निर्माण निगम को पुनर्जीवित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!