BJP विधायक विनोद झा की शह पर हुआ मधुबनी हत्याकांड, कॉल रिकॉर्ड की हो जांच: तेजस्वी यादव

Edited By Nitika, Updated: 07 Apr, 2021 07:02 PM

statement of tejashwi yadav

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मधुबनी जिले के महमदपुर गांव में होली के दिन हुआ हत्याकांड भाजपा के स्थानीय विधायक विनोद नारायण झा की शह पर किया गया, इसलिए विधायक के कॉल रिकॉर्ड की जांच करवाई जाए।

 

पटनाः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मधुबनी जिले के महमदपुर गांव में होली के दिन हुआ हत्याकांड भाजपा के स्थानीय विधायक विनोद नारायण झा की शह पर किया गया, इसलिए विधायक के कॉल रिकॉर्ड की जांच करवाई जाए।

तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर लौटने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महमदपुर में 5 लोगों की हुई हत्या के मामले में भाजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री झा और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड में सारे राज कैद हैं। यदि इस की ठीक से जांच की जाए तो इस पूरे हत्याकांड के साजिशों का पर्दाफाश हो जाएगा।

वहीं प्रतिपक्ष के नेता ने पूर्व मंत्री श्री झा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह स्वयं को इस मामले में बेगुनाह बता रहे हैं तो अपनी कॉल रिकॉर्ड की जांच क्यों नहीं करवाते। सारी सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी। उन्होंने इस मामले में मधुबनी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि जब तक जिले में पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक बने रहेंगे पीड़ति परिवार को न्याय नहीं मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!