तेजस्वी यादव ने कहा- हम निश्चिंत हैं और हमें उम्मीद है कि बोचहां उपचुनाव में RJD की ही होगी जीत

Edited By Nitika, Updated: 11 Apr, 2022 05:17 PM

statement of tejashwi yadav

बोचहां उपचुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार अपने वादों में खरी नहीं उतरी है, जिसके कारण बिहार के लोगों का ही नुकसान हो रहा है।

 

पटनाः बोचहां उपचुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार अपने वादों में खरी नहीं उतरी है, जिसके कारण बिहार के लोगों का ही नुकसान हो रहा है। हम निश्चिंत हैं और हमें उम्मीद है कि उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की ही जीत होगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी उपचुनाव होता है तो वो महत्वपूर्ण होता है और हम लोग कैंपेन करके आए हैं और हमने लोगों में बिहार सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी है। लोग जानते हैं कि बिहार में सरकार नहीं चल रही है बल्कि बिहार सरकार में सर्कस चल रहा है। राज्य के मुद्दों पर काम नहीं कर रहे, वादे पूरे नहीं कर रहे।

वहीं राजद नेता ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के 'रेहम-ओ-करम' की वजह से 2005 में नीतीश कुमार सीएम बने थे। बोचहां उपचुनाव में राजद जीत रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!