सुशील मोदी का आरोप- राजनीतिक द्वेष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान लेना चाहती है कांग्रेस
Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jan, 2022 12:36 PM

सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि जो लोग राजनीतिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परास्त नहीं कर पाए, वे देश के दुश्मनों के साथ सांठगांठ कर उनकी हत्या की साजिश करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इरादतन की गई...
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक द्वेष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान लेना चाहती है।
सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि जो लोग राजनीतिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परास्त नहीं कर पाए, वे देश के दुश्मनों के साथ सांठगांठ कर उनकी हत्या की साजिश करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इरादतन की गई सेंधमारी पर पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने चिंता व्यक्त की लेकिन सोनिया गांधी ने एक शब्द नहीं कहा।


भाजपा सांसद ने आगे कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी खुद उस दल की मंशा बता रही है, जिसके नेता पाकिस्तान जाकर मोदी को हटाने की मदद मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) ने कुछ संगठनों के रोड ब्लॉक करने के बारे में तीन बार राज्य की चन्नी सरकार को आगाह किया था।
मोदी ने कहा, 'क्या यह संयोग था कि 01, 03, और 04 जनवरी को भेजे गए एहतियाती प्रशासनिक निर्देशों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।' उन्होंने आरोप लगाया कि भिंडरावाला पैदा करने वाली कांग्रेस पंजाब को फिर से उग्रवाद में झोंकने की कोशिश कर रही है।
Related Story

पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

सास के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, फिर बेलन से पीटकर ले ली जान; बहू ने पार की हैवानियत की सारी...

Gold Price Today : मिडिल ईस्ट तनाव का असर! धड़ाम हुआ सोने का भाव, जानिए आज का ताजा रेट

पोल्ट्री फार्म के प्रदूषण ने ली एक माह के मासूम की जान, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज; जानें पूरा मामला

जमीन बंटवारे पर भाइयों में खूनी खेल, एक की मौत...दो गंभीर; आरोपी मौके से फरार

Gold Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, जानें कौन है नए गवर्नर

राज्यसभा चुनाव के बीच बिहार में बड़ा खेला! कांग्रेस के 4 विधायक 'लापता', महागठबंधन की बढ़ी टेंशन

रिश्वतखोर टीचर पर निगरानी का शिकंजा, पैसे लेते ही रंगे हाथ दबोचा

Bihar News: बिहार में LPG संकट के पीछे जमाखोरों का गिरोह! पुलिस ने 419 सिलेंडर पकड़े, 21 आरोपी...