Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2025 09:02 PM

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीकांड की घटना का महज 04 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों सोना सिंह उर्फ तिरसा सिंह एवं विपिन यादव को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
Tariya Shooting Case:सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीकांड की घटना का महज 04 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों सोना सिंह उर्फ तिरसा सिंह एवं विपिन यादव को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
01 पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं 01 मोबाइल को बरामद किया गया।
दिनांक 03.08.2025 को दोपहर लगभग 01:00 बजे तरैया थाना अंतर्गत रामबाग स्थित टूटी बाबा मंदिर के पास गोलीबारी की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। घटना में घायल अमित कुमार पाण्डेय का बयान दर्ज कर त्वरित कार्रवाई आरंभ की गई।
घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने रामबाग में हुई गोलीकांड के 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में जख्मी अमित कुमार पाण्डेय का इलाज पी०एम०सी०एच०, पटना में चल रहा है।