तेजप्रताप के करीबी आकाश यादव ने थामा LJP का दामन, पार्टी ने बनाया राष्ट्रीय युवा इकाई का प्रमुख

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Aug, 2021 11:29 AM

tej pratap s close aide akash yadav joins ljp

आकाश यादव पशुपति पारस की मौजूदगी में लोजपा में शामिल हुए और उन्होंने राजद नेतृत्व पर अपमानित करने का आरोप लगाया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप के करीबी माने जाने वाले आकाश को ऐसे पोस्टर लगाने पर जिनमें लालू के छोटे बेटे तेजस्वी...

नई दिल्ली/पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता आकाश यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले धड़े का दामन थाम लिया। उन्हें लोजपा की राष्ट्रीय युवा इकाई का प्रमुख बनाया गया है।

राजद की बिहार की युवा इकाई के प्रमुख आकाश को एक विवाद के बाद पद से हटा दिया गया था और इससे तेज प्रताप यादव बेहद नाराज हो गए थे। आकाश यादव पशुपति पारस की मौजूदगी में लोजपा में शामिल हुए और उन्होंने राजद नेतृत्व पर अपमानित करने का आरोप लगाया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप के करीबी माने जाने वाले आकाश को ऐसे पोस्टर लगाने पर जिनमें लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं थी, पद से हटा दिया गया था।

राजद की बिहार इकाई के प्रमुख जगदानंद सिंह द्वारा आकाश यादव को हटाने पर तेज प्रताप की नाराजगी खुलकर सामने आई थी और उन्होंने सिंह को ‘हिटलर' बताया था। उन्होंने इस मामले पर कई कड़ी टिप्पणी कीं लेकिन तेजस्वी ने इस पर चुप्पी साधे रखी। पारस ने कहा कि आकाश यादव की मौजूदगी से पार्टी मजबूत होगी। लोजपा सांसद प्रिंस राज ने आकाश का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!