VIP विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर तेजस्वी-मांझी ने जताया दुख, ट्वीट कर लिखी ये बात

Edited By Nitika, Updated: 25 Nov, 2021 01:40 PM

tejashwi manjhi expressed grief over the death of musafir paswan

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने बोचहां विधानसभा के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

पटनाः राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने बोचहां विधानसभा के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे बोचहां विधानसभा के विधायक मुसाफिर पासवान जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका लंबा राजनीतिक-सामाजिक जीवन रहा। उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। वहीं जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि बोचहा से वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान जी के निधन की सूचना से दुःखी व स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें।

बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा (सुरक्षित) से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के विधायक मुसाफिर पासवान का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह लगभग 59 वर्ष के थे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!