कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर तेजस्वी-मांझी ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

Edited By Nitika, Updated: 08 Sep, 2021 10:42 AM

tejashwi manjhi expressed grief over the death of sadanand singh

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर राजद नेता तेजस्वी यादव और हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने दुख व्यक्त किया है।

 

पटनाः बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर राजद नेता तेजस्वी यादव और हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने दुख व्यक्त किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि आज मेरे पुराने साथी ने मेरा साथ छोड़ दिया। सदानंद बाबू हमें छोड़कर चले गएं। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि सदानंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबियत अधिक बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!