नीतीश कुमार से मिलने CM आवास पहुंचे तेजस्वी यादव, जातीय जनगणना को लेकर करेंगे बातचीत

Edited By Nitika, Updated: 11 May, 2022 05:14 PM

tejashwi reached cm residence to meet nitish

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह जातीय जनगणना को लेकर नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। वहीं तेजस्वी ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन सीएम ने उन्हें 26 घंटे में...

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह जातीय जनगणना को लेकर नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। वहीं तेजस्वी ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन सीएम ने उन्हें 26 घंटे में ही मिलने बुला लिया है।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति आधारित जनगणना संबंधी राज्य-विशिष्ट सर्वेक्षण के अपने वादे को ''लटकाने की रणनीति'' अपना रहे हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए नीतीश कुमार को 48 से 72 घंटे का 'अल्टीमेटम' दिया।

वहीं राजद नेता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के साथ चर्चा का समय मांगेंगे और अगर नीतीश कुमार समय देने से इनकार करते हैं अथवा बातचीत के दौरान मामले में अपनी ''लाचारी'' दिखाते हैं तो विपक्ष अपनी आगे की रणनीति पर फैसला लेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!