"महाकुम्भ में दिख रही सनातन संस्कृति की एकात्मकता",आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- भारतीय मूल्य ही हमारे समाज को एकसूत्र में बांधते

Edited By Harman, Updated: 07 Feb, 2025 04:18 PM

the unity of sanatan culture is visible in maha kumbh  arif mohammad khan

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महासमागम महाकुंभ (Mahakumbh2025) में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने संगम भ्रमण के दौरान भारत की सनातन संस्कृति को महान बताया।

Mahakumbh2025: दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महासमागम महाकुंभ (Mahakumbh2025) में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने संगम भ्रमण के दौरान भारत की सनातन संस्कृति को महान बताया।        

मानव ही माधव का स्वरूप- Arif Mohammad Khan

बिहार के राज्यपाल (Bihar Governor Arif Mohammad Khan) ने शुक्रवार को संगम भ्रमण कर कहा कि महाकुंभ में सनातन संस्कृति की एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति का मूल आदर्श एकात्मता है, जहां सभी भेद समाप्त हो जाते हैं। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि यदि हम किसी भी मानव को उनके दिव्य रूप में देखें, तो हमें यह अहसास होगा कि मानव ही माधव का स्वरूप है।''        


भारत की संस्कृति और परंपरा मानवता को जोड़ने का कार्य करती-Arif Mohammad Khan

राज्यपाल ने कहा कि महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में आकर यह स्पष्ट होता है कि भारत की संस्कृति और परंपरा मानवता को जोड़ने का कार्य करती है। यहां (Mahakumbh Mela 2025) मौजूद लोग एक-दूसरे को भले ही न जानते हों, लेकिन फिर भी सब एकजुट होकर इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विरासत, आदर्श और मूल्यों को जीवंत रखना आवश्यक है। यही वे मूल्य हैं, जो हमारे समाज को एकसूत्र में बांधते हैं और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। 


 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!