'सनातन के सपूत एवं भारतीय संस्कृति के पहरुआ थे कामेश्वर चौपाल', पूर्व MLC के निधन पर मंगल पांडेय ने जताया शोक

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Feb, 2025 01:52 PM

mangal pandey expressed grief over the death of kameshwar chaupal

Kameshwar Chaupal Death: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य-कृषि मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने राम जन्मभूमि निर्माण के ट्रस्टी और बिहार के पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal) के निधन पर अपनी गहरी शोक...

Kameshwar Chaupal Death: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य-कृषि मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने राम जन्मभूमि निर्माण के ट्रस्टी और बिहार के पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal) के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा वे सच्चे अर्थों में सनातन के सपूत एवं भारतीय संस्कृति के पहरुआ थे और उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।        

स्व.चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी- Mangal Pandey

मंगल पांडेय ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व.चौपाल (Kameshwar Chaupal Death) ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने उन्हें प्रथम कारसेवक का दर्जा भी दिया था। अनुसूचित जाति से आने वाले स्व.चौपाल का जुड़ाव वनवासी कल्याण केन्द्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद्, विद्यार्थी परिषद् से भी लंबे समय तक रहा है। भाजपा में संगठन के अनेक दायित्वों का भी उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।        

पांडेय ने कहा कि ईश्वर स्व.चौपाल (Kameshwar Chaupal Death) के परिजनों, शुभचिंतकों एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को इस आघात को सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!