सारणः 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप कर 15 दिन बाद वायरल किया वीडियो, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 12 Apr, 2021 07:36 PM

the video went viral after gang raping a minor

बिहार के सारण जिले में 28 मार्च को 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 15 दिन बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।

 

सारणः बिहार के सारण जिले में 28 मार्च को 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 15 दिन बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, 9वीं की छात्रा 28 मार्च को खैरा बाजार से सामान की खरीदारी कर अपनी नानी के घर डुमरी लौट रही थी। इसी बीच जैसे ही वह खैरा मानपुर नहर के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद 3 युवक उसे जबरन पकड़कर पास के ही गेहूं के खेत में ले गए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं पीड़िता ने जान के डर से गैंगरेप की बात अपने घरवालों से छिपाई रखी। आरोपियों ने 15 दिन बाद वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायतद दर्ज करवाई। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक के भाई को हिरासत में लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!