Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Apr, 2022 05:53 PM
जानकारी के अनुसार, मामला मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव का है जहां 3 बच्चों की 30 वर्षीय महिला अपने 5 साल पुराने प्रेमी के साथ गुजरात भाग गई। इस बात का पता जब महिला के पति को चला तो उसने पंचायत में इस बात को उठाया।
खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले से ममता के रिशते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपने प्रेमी संग शादी करवाने के लिए अपने 3 मासूम और पति को छोड़ दिया। पिछले 5 सालों से चल रहे इस अवैध रिश्ते को पति ने भी स्वीकारा और पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी करवा दगी।
जानकारी के अनुसार, मामला मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव का है जहां 3 बच्चों की 30 वर्षीय महिला अपने 5 साल पुराने प्रेमी के साथ गुजरात भाग गई। इस बात का पता जब महिला के पति को चला तो उसने पंचायत में इस बात को उठाया। इससे पहले प्रेमी ने महिला के पति को फोन करके बताया कि वह गुजरात चले गए हैं और अब कभी वापस नहीं आएंगे, लेकिन पुलिस के डर से दोनों को वापस आना पड़ा।
इसके बाद पंचायत में काफी देर तक हंगामा होता रहा, बाद में महिला से पूछा गया तो उसने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। यह सब सुनकर महिला के पति ने उसे दूसरी शादी करने की इजाजत देदी जिसके बाद गांव के मंदिर में गांववालों के उनकी शादी करवा दी। इसी बीच महिला के तीनों बेटे बिलख-बिलख कर रोने लगे और उसे रोकने लगे लेकिन वह नहीं रूकी। बता दें कि महिला के प्रेमी के भी दो बच्चे हैं। अब महिला के तीनों बच्चे उसके पति के पास रहेंगे।