शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 15 May, 2022 02:30 PM

three youths died after being hit by a truck in katihar

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक एक शादी समारोह में शिरकत करने पूर्णिया जा रहे थे। इस दौरान सिरसा के समीप कटिहार-पूर्णिया राजकीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों...

कटिहारः बिहार में कटिहार जिले से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक एक शादी समारोह में शिरकत करने पूर्णिया जा रहे थे। इस दौरान सिरसा के समीप कटिहार-पूर्णिया राजकीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान भीम महलदार, प्रमोद महलदार और उमेश महलदार के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!