‘हर घर तिरंगा' यात्रा को सफल बनाने के लिए पटना में चलाया गया जागरूकता अभियान

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jul, 2022 05:37 PM

tiranga yatra at every house in patna awareness campaign launched

पटना जंक्शन से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही रेलवे सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी तिरंगा लिए यात्रा में...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में ‘हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए आज बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शुक्रवार को पटना जंक्शन से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

पटना जंक्शन से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही रेलवे सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी तिरंगा लिए यात्रा में शामिल रही। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पटना जंक्शन के बाहरी परिसर से हुई। स्टेशन के बाहरी परिषद स्थित महावीर मंदिर होते हुए आसपास के मुख्य मार्गों से होता हुआ तिरंगा यात्रा गुजरी। इस दौरान तिरंगा के साथ ही देशभक्ति और राष्ट्र को समर्पित कई प्रकार के नारे लिखी तख्ती लेकर जन जागरूक किया गया। इसमें सुरक्षा, पर्यावरण, हॉट ट्रैफिक नियमों के पालन सहित अन्य प्रकार के जागरूकता संदेश दिए गए।

दरअसल, 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा' अभियान की अपील की गई है। इसके तहत देश के हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों से आग्रह किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में विशेष तौर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा से जोड़कर उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी को लेकर बिहार में इसकी जोरदार तैयारी की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी रेल मंडलों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना जंक्शन से तिरंगा रैली निकाली गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!