खगड़िया में दर्दनाक घटना: आग से झुलसकर दो सगे भाईयों की मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Harman, Updated: 31 Mar, 2025 09:35 AM

tragic incident in khagaria two brothers died after getting burnt in fire

बिहार में खगड़यिा जिले के मानसी थाना क्षेत्र में रविवार को आग से झुलसकर दो सगे भाई की मौत हो गयी तथा उनका पिता गंभीर रूप से झुलस गया।

खगड़िया: बिहार में खगड़यिा जिले के मानसी थाना क्षेत्र में रविवार को आग से झुलसकर दो सगे भाई की मौत हो गयी तथा उनका पिता गंभीर रूप से झुलस गया। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बंगलिया गांव में रविवार को एक घर में अचानक आग लग गयी। इस घटना में संजय सिंह के पांच वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार और दो वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की झुलसकर मौत हो गयी। इस घटना में संजय सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गया। संजय सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस दौरान आग ने संजय सिंह के भाई अजय सिंह के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!