पोखर में डूबकर जुड़वा भाई-बहन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Oct, 2020 03:35 PM

twin siblings died by drowning in pokhar in bhagalpur

बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से जुड़वां भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से जुड़वा भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि पचगछिया गांव निवासी नेवल मंडल के जुड़वां पुत्र बटेश कुमार (09 और पुत्री गूंजा कुमारी (09) बुधवार की रात जलावन की लकड़ी लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पोखर के समीप से गुजरने के दौरान अचानक दोनों पैर फिसल जाने से पोखर मे गिर गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों का शव पोखर से बाहर निकाला। अखिलेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि मुहैया कराई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!