जुआ खेलते पकड़े गए 2 सरकारी शिक्षक, मंदिर के पीछे चल रहा था अवैध खेल; पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Apr, 2026 06:06 PM

two government teachers caught gambling

पुलिस ने शिव मंदिर के पीछे छापेमारी कर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो सरकारी शिक्षक शामिल हैं।

Bihar News: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पीछे पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जिनमें दो सरकारी शिक्षक शामिल हैं। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा स्थित शिव मंदिर के पीछे कचरा प्रसंस्करण इकाई में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में दो सरकारी शिक्षक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- बर्खास्त सिपाही का बड़ा खेल: खुद की ‘स्पेशल टीम' बनाकर करता था ठगी, रोज देता था 1500 रुपए; पांच जालसाज गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए शिक्षकों की पहचान संजय यादव (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, श्रृंगारपुर) और शिव कुमार शर्मा (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नोनियाटांड) के रूप में हुई है। इनके अलावा दीपक मिश्रा और पप्पू साव को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!