कटिहारः बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में शिक्षक समेत 2 लोगों की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2020 10:30 AM

two including teacher died in road accident in katihar

बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

कटिहारः बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दियारा चांदपुर गांव के निकट राजकीय राजमार्ग संख्या 65 पर बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान पूर्णिया जिले के टीकापट्टी गांव निवासी शिक्षक अनिल प्रसाद मंडल (56) के रूप में की गई है। वह कटिहार के फलका प्रखंड के बुनियादी स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत थे।

वहीं, एक अन्य मृतक की पहचान जिले के फलका थाना क्षेत्र निवासी सिकंदर कुमार मंडल (22) के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!