लखीसराय में डबल मर्डर, काम से घर लौट रहे 2 लोगों को बदमाशों ने गोलियों से भूना

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jan, 2022 03:05 PM

two people shot dead in lakhisarai

बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात दो लोग अपने घर पर काम से लौट रहे थे। इसी दौरान कार्यानंद नगर में बिजली ऑफिस के निकट पहले से घात लगाए हुए अज्ञात अपराधियों ने दोनों को गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में दोनों में लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती...

लखीसरायः बिहार में बेखौफ बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लखीसराय जिले का है, जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोलियों ले भून डाला।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात दो लोग अपने घर पर काम से लौट रहे थे। इसी दौरान कार्यानंद नगर में बिजली ऑफिस के निकट पहले से घात लगाए हुए अज्ञात अपराधियों ने दोनों को गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में दोनों में लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी बिहारी सिंह और लखीसराय थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी फन्नू सिंह के रूप में की गई है। मृतकों का आपराधिक इतिहास रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!