​"राजद के लोग न संविधान को मानते हैं, और न ही संवैधानिक पद का सम्मान करते हैं", विजय सिन्हा का लालू की पार्टी पर हमला

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 May, 2024 04:13 PM

vijay sinha attacks lalu yadav s party

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू यादव पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का कल्चर, संस्कार, संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोगों को अपमान करने का रहा है। यह न...

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू यादव पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का कल्चर, संस्कार, संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोगों को अपमान करने का रहा है। यह न संविधान को मानते हैं, न ही संवैधानिक पद का सम्मान करते हैं।

सिन्हा ने कहा कि राजद का मतलब लोग यही समझते हैं कि भ्रष्टाचार, रंगदारी, गुंडागर्दी, तबके लोगों की जमात है। ऐसी मानसिकता के लोग तुष्टिकरण के नाम पर उग्रवाद और आतंकवाद की राजनीति को संरक्षित करते हैं। यह नर्वस है... भयभीत हो गए हैं। पूरी तरह से राजद के लोगों की जिम्मेदारी अब चार जून को समाप्त होने जा रही है। इस चुनाव में ये लोग बेचैन हैं इसलिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में भी इस तरह के दावे कर रहे थे, लेकिन राजद के लोग जीरो पर आउट हो गए थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विकसित भारत बनाने के लिए बिहार को विकसित करना बहुत जरूरी है और बिहार को विकसित करने के लिए इस बार बिहार की जनता पूरी ताकत से नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाने के लिए आगे आ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!