'जब कांग्रेस के पक्ष में फैसला नहीं आएगा तब वे विरोध करेंगे और...', हरियाणा चुनाव के नतीजों पर बोले विजय सिन्हा

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Oct, 2024 11:59 AM

vijay sinha said this on the results of haryana elections

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब उनके (कांग्रेस) पक्ष में फैसला नहीं आएगा तब वे विरोध करेंगे और भ्रम फैलाएंगे और जब पक्ष में आएगा तो...

पटनाः हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब उनके (कांग्रेस) पक्ष में फैसला नहीं आएगा तब वे विरोध करेंगे और भ्रम फैलाएंगे और जब पक्ष में आएगा तो ढोल बजाएंगे।

'ऐसी मानसिकता लोकतंत्र के लिए घातक'
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसी मानसिकता लोकतंत्र के लिए घातक है। राहुल गांधी राजनीतिक अपरिपक्वता से बाहर निकले और संवैधानिक संस्था का सम्मान करे और संविधान पर विश्वास करें।

बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाई है। एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही थी, वहीं चुनावों के नतीजों ने सबको चौंका दिया। अंतिम रुझानों में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया और हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटें जीत ली है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!