Begusarai: मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला वार्ड पार्षद को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2024 01:29 PM

ward councilor died in a road accident

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल शतियारा चौक के पास की है। मृतक महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड नंबर दस की रहने वाले सनोज राम की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चेरिया...

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पिकअप वैन की चपेट में आने से महिला वार्ड सदस्य की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला महानवमी के मौके दुर्गा पूजा करके लौट रही थी। वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल शतियारा चौक के पास की है। मृतक महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड नंबर दस की रहने वाले सनोज राम की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चेरिया बरियारपूर अपने मायके से मंझौल दुर्गा मंदिर से पूजा करने गईं थी। लौटने के दौरान सड़क पार करते समय बेलगाम पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घटना की जांच में जुटी पुलिस  
वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में महिला को पास के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!