शादी से पहले वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या, टेंट लगवाने के दौरान पड़ोसी से हुआ था विवाद, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2026 12:04 PM

ward councilor stabbed to death before wedding

पड़ोसियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से कुछ अन्य साथियों को बुलाकर उसके उपर चाकू से हमला कर दिया।

Bihar Crime: बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने नगर पंचायत के वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

टेंट लगवाने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को गोढापर गांव निवासी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 09 का पार्षद राजा ठाकुर (27) अपने आज होने वाले तिलक समारोह के लिए अपने घर के आगे टेंट शामियाना लगवा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे उसके पड़ोसियों से उसका विवाद हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से कुछ अन्य साथियों को बुलाकर उसके उपर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंचे उसके दो अन्य भाई मुकेश कुमार ठाकुर एवं रितेश कुमार ठाकुर तथा पड़ोसी छोटे लाल चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी को भी हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। 

यह भी पढें- 7 मई को थी बेटी की शादी, कार्ड बांटने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने राजा ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!